पुलिस पर हमला कर गिरफ्त से भागने के प्रयास में गोली का शिकार हुआ बदमाश
बेंगलुरु
उत्तरी बेंगलुरु (कर्नाटक) के पुलिस आयुक्त ने रविवार को बताया कि राउडी शीटर किरण उर्फ चड्ढी किरण अपने एक सहयोगी के साथ पुलिस की गिरफ्त से भागने के प्रयास में पुलिस की गोली का शिकार हो गया।
इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी पर भी हमला किया। डीसीपी ने बताया कि अपराधी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि चड्ढी किरण को 2 मार्च को एक हत्या के प्रयास में आरोपी बनाया गया था।
Source : Agency

पाठको की राय